हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में JAP 7 के सब इंस्पेक्टर की मौत,बस का इंतजार कर रहे थे,बाइक सवार ने धक्का मार दिया…
हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिला में सड़क दुर्घटना में JAP-7 के सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान की मौत हो गई है।अनिल पासवान चौपारण स्थित चोरदाहा चेक पोस्ट पर सेवा दे रहे थे। बाइक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है।दरअसल,JAP 7 मुख्यालय हजारीबाग में पुलिस सभा आयोजित की गयी थी। इस कार्यक्रम में शामिल होने अनिल पासवान हजारीबाग आए थे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वापस चोरदाहा चौपारण जा रहे थे। पदमा गेट के पास बस पकड़ने के लिए खड़े थे, इसी दौरान बरही की ओर से आ रही एक बाइक की चपेट वो में आ गए।जिससे उनकी मौत हो गई।
इस दुर्घटना को लेकर JAP 7 के कमांडेंट अविनाश कुमार ने बताया कि यह दुखदाई घटना घटी है।कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे सब इंस्पेक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बरही की ओर से एक बाइक पर सवार 3 लोग आ रहे थे।उसी दो पहिए गाड़ी ने इन्हें धक्का मार दिया। जिससे ये गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक सवार सभी तीन लोग भी घायल हुए।सभी को इलाज के लिए हजारीबाग लाया जा रहा था।लेकिन रास्ते में ही सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि आगे की प्रक्रिया की जा रही है। यह विभाग और बटालियन के लिए अपूर्णीय क्षति है। घायलों में एक की स्थिति गंभीर है, अन्य दो सामान्य रूप से जख्मी हैं सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान का उम्र 58 वर्ष के आसपास बताई जा रहा है जो मूल रूप से बिहार के रोहतास जिला के बिक्रमगंज के रहने वाले थे।आज पोस्टमार्टम के बाद विभागीय परिक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

