जामताड़ा:पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1.02 लाख रुपए और 8 मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त

 

जामताड़ा।झारखण्ड के जामताड़ा जिले में एसपी के निर्देश पर जामताड़ा साइबर पुलिस ने पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुरीडीह से पकड़े गए आरोपियों की पहचान माजिद अंसारी और फिरोज अंसारी के रूप में हुई है।शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि आरोपियों से एक लाख दो हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 8 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड, एक चेकबुक और एक पैन कार्ड भी जब्त किए गए हैं।

एसपी ने बताया कि आरोपी झारखण्ड के साथ-साथ गुजरात और उत्तर प्रदेश के लोगों को भी अपना शिकार बनाते थे। ये लोगों को पीएम किसान योजना के तहत राशि दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!