जामताड़ा:अपराधियों ने दिनदहाड़े फुरकान अंसारी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी,हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई,जांच में जुटी है पुलिस..

जामताड़ा।झारखण्ड के जामताड़ा जिले में रविवार सुबह करीब 9 बजे नारायणपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने 38 वर्षीय फुरकान अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी।सुबह सुबह हुई हत्या इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना उस समय हुई जब फुरकान अंसारी धर्मपुर मोड़ स्थित एक नाश्ता दुकान पर कुछ लेने गया हुआ था।

बताया जा रहा है कि दो अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधी अचानक मौके पर पहुंचे और फुरकान अंसारी के मुंह में गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।फुरकान को गोली मारने के बाद अपराधियों ने वहां मौजूद लोगों के बीच खौफ पैदा करने के लिए हवा में कई राउंड फायरिंग की।फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।इसी का फायदा उठाकर अपराधी अपनी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल फुरकान को जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इधर, घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

error: Content is protected !!