देहरादून में गैंगवार में मारा गया जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा ..! विक्रम पर 50 से अधिक मामले दर्ज..

 

जमशेदपुर/देहरादून।झारखण्ड के जमशेदपुर निवासी अपराधी विक्रम शर्मा की शुक्रवार सुबह करीब 10:00 से 10:15 के बीच देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। विक्रम शर्मा जमशेदपुर का एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था, जिस पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।वह फिलहाल जमानत पर था और देहरादून में किराए के फ्लैट में रह रहा था।

चश्मदीदों के अनुसार, हमलावर पहले से ही मॉल के अंदर घात लगाकर बैठे थे।जैसे ही विक्रम जिम से निकलकर एस्केलेटर की ओर बढ़ा, दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यह मामला ‘गैंगवार’ से जुड़ा लग रहा है। हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हुए हैं।देहरादून पुलिस और एसटीएफ की टीमें गठित कर दी गई हैं, जो झारखण्ड पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही हैं।बताया जाता है कि सिल्वर सिटी मॉल में जिम से लौट रहे स्टोर क्रशन संचालक विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया गया है कि मृतक विक्रम शर्मा गैंगस्टर था।उस पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर 30 से अधिक हत्या के मुकदमे दर्ज थे।मामले के तार झारखण्ड गैंग से तार जुड़े हैं।पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़ रही है।करीब 10 साल पहले विक्रम शर्मा को झारखण्ड पुलिस गिरफ्तार करके ले गई थी।लंबे समय तक वह जेल में बंद रहा। अब वह अंडरग्राउंड रहकर धंधे कर रहा था।

error: Content is protected !!