जमशेदपुर:ट्रैफिक जवान पर स्कूटी को धक्का देने का आरोप,स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी, महिला को आईं गंभीर चोटें,हंगामा..

 

जमशेदपुर।जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में साई मंदिर के पास ट्रैफिक जांच के दौरान एक दंपती के साथ कथित अमानवीय व्यवहार के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में स्कूटी सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर निवासी विशाल कुमार अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से सोनारी से आदित्यपुर जा रहे थे। विशाल ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी दौरान ट्रैफिक जांच में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका।दंपती का आरोप है कि ट्रैफिक जवान ने उन्हें धक्का दिया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और गाड़ी पर सवार महिला को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीर आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।सूचना मिलने पर बिष्टुपुर ट्रैफिक प्रभारी राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। ट्रैफिक प्रभारी ने पूरे मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!