हजारीबाग में पांच बच्चा चोर गिरफ्तार, डेढ़ लाख से अधिक में हुआ था मासूम का सौदा

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हज़ारीबाग जिले में बच्चा चोर सक्रिय है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब हजारीबाग पुलिस ने पांच बच्चा चोर को गिरफ्तार किया है। उस बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया गया, जिसे चोरी किया गया था। चोरों ने बच्चों का सौदा 1 लाख 80 हजार रुपए में किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर बच्चा चोर को गिरफ्तार कर लिया।पीड़ित परिवार अपने बच्चों को वापस पाकर बेहद खुश है।उन्होंने इसके लिए हजारीबाग जिला पुलिस को धन्यवाद दिया है।

बताया जाता है कि महेश सोनी चौक के समीप से एक जुलाई को डेढ़ वर्षीय बच्चा लापता हो गया था। परिजनों ने आसपास काफी बच्चे को ढूंढा, लेकिन कहीं कुछ नहीं पता चल सका। इसके बाद परिजनों द्वारा छह जुलाई को थाने में लापता बच्चे का शिकायत दर्ज कराया गया। इस बीच महेश सोनी चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को आरोपियों के मूवमेंट का इनपुट मिला, जिसके बाद पूरी टीम सक्रिय हो गई और बच्चे को सोमवार को सकुशल वापस लाया गया।साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी एसडीपीओ सदर अमित आनंद ने दी।

एसडीपीओ सदर अमित आनंद ने बताया कि अपहरण महज 1.80 लाख रुपये में बच्चे को बेचने के लिए रचा गया था।मिली रकम से आरोपियों ने मोबाइल फोन सहित अन्य सामान खरीदे थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चा चोर के गिरोह को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन आम लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

error: Content is protected !!