Ranchi:माँ के साथ स्कूल जा रही थी मासूम बच्ची,वाहन ने कुचला,दोनों की मौत,गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम…

 

राँची।राजधानी राँची के कांके रोड पर कांके थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है।जहां एक स्कूली बच्ची और उसकी माँ को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया।इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई।माँ और स्कूली बच्ची की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और मौके पर हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर डीएसपी और कांके थाना और गोंदा थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि कांके थाना क्षेत्र के जोड़ा पुल के पास सड़क हादसे में माँ और उसकी बेटी की मौत हो गई है।हादसा उस समय हुआ जब माँ अपनी मासूम बेटी को लेकर स्कूल जा रही थी।उसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की ही मौत हो गई।

मृतकों में रिनपास की नर्स रश्मि कश्यप और उनकी बेटी शामिल है।स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक माँ रश्मि कश्यप रिनपास में नर्स थी।वह कांके के चूड़ी टोला में रहा करती थी जबकि उनके पति अफ्रीका में कार्यरत हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि एक सीमेंट लदे ट्रक ने माँ और बेटी को बेहद तेज रफ्तार से कुचल दिया,जिसकी वजह से दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। माँ अपनी बेटी को स्कूटी पर बिठा कर स्कूल छोड़ने जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया।वहीं घटना के बाद गुस्साए लोगों सड़क जाम कर दिया है।

error: Content is protected !!