रातू में हुए हत्या मामले में राँची पुलिस की बड़ी कारवाई, 12 घंटे के अंदर शूटर सहित छह अपराधियों को दबोचा…

 

राँची।राजधानी राँची के रातू थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम में हुए जमीन कारोबारी की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है।पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दोनों शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके चार साजिशकर्ताओं को भी धर दबोचा है।मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

7 सितंबर की देर शाम हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के निवासी रवि कुमार साहू नामक व्यक्ति की रातू थाना अंतर्गत झखराटांड गांव में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।वहीं, एक दूसरा व्यक्ति राजबल्लभ घायल हो गया था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में हत्याकांड को अंजाम दिलाने में शामिल मुख्य साजिशकर्ता कुणाल कुमार, ग्राम -चकमे, थाना- बुड़मू और इसके साजिश में शामिल बबलू गोप, ग्राम बन गांव, लालमोहन कुमार, ग्राम- चकमे, दोनों थाना बुड़मू एवं घटना को अंजाम देने वाले तीन शूटर इमरोज अंसारी, ग्राम ढौठटोली, थाना मांडर- श्रीचन्द प्रजापति, ग्राम- चकमे, विजय महतो ग्राम मुरुपिरी दोनों थाना बुड़मू को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। 12 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करने के बाद राँची पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है।पूछताछ के बाद हत्या के पीछे की वजह भी सामने आ जाएगी।

बता दें रविवार की देर शाम राँची के रातू इलाके में अपराधियो के द्वारा फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था ,अपराधियो के द्वारा की गई गोलीबारी में रवि साहू की मौत हो गई थी ,जबकि दूसरा आदमी राजबलाभ गोली लगने की वजह से घायल हो गया था।उस दौरान स्थानीय लोगो ने बताया था की झखराटांड़ रवि साहू सहित कुछ लोग बैठ कर शराब पी रहे उसी दौरान बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुचे और फायरिंग शुरू कर दी ,इस गोलीबारी में रवि की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि दूसरा घायल हो गया.गोलीबारी में बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

error: Content is protected !!