जमीन घोटाले के मामले में ईडी का जमीन माफिया और बिल्डर पर शिकंजा,राँची में कई ठिकानों पर छापेमारी…
राँची।राजधानी राँची में प्रवर्तन निदेशालय की टीम (ईडी) ने जमीन घोटाले के मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।कांके के चामा मौजा में आदिवासी जमीन की फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। जमीन माफिया कमलेश कुमार सिंह और कांके रिसोर्ट के मालिक बीके सिंह सहित कई आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी जारी है।चामा मौजा में आदिवासी प्रकृति की जमीन को फर्जी दस्तावेज पर जेनरल बनाकर खरीद बिक्री करने के मामले में ईडी ने मंगलवार की सुबह से राँची के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।बता दें कमलेश कुमार सिंह व कांके रिसोर्ट के मालिक बीके सिंह सहित कई आरोपी नामजद आरोपी हैं।पूरे मामले की मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने मंगलवार की सुबह राँची के कडरू,कांके अशोक नगर, सुखदेव नगर,बरियातू सहित आदि इलाकों में छापेमारी शुरू की है। यह ठिकाने जमीन कारोबारी, बिल्डर आदि से संबंधित हैं।

