राजधानी राँची में ताबड़तोड़ फ़ायरिंग,एक व्यक्ति की हत्या,एक घायल,जांच में जुटी है पुलिस

 

राँची।राजधानी राँची में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।रातू थाना से करीब ढेड़ किलोमीटर दूर झखराटांड़ इलाके में रविवार की देर शाम अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या गोली मारकर कर दी गई।अपराधियों की गोली से वहां मौजूद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, चतरा जिले के टंडवा का रहने वाला है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार देर शाम मृतक झखराटांड़ के बिरसा चौक के पास थे,तभी बाइक से दो अपराधी वहां पहुंचे और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।इस हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं, हमले में घायल हुए युवक को गोली मुंह में लगी और उनके जबड़े में फंस गई। घायल बलमा को तुरंत पास के सीएचसी रातू अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत काफी नाजूक थी।सीएचसी के चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

घायल युवक की पहचान राजबल्लभ गोप, पिता किशुन गोप के रूप में हुई है। राजबल्लभ जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ है। उसकी  मिली जानकारी के अनुसार दोनों चतरा के टंडवा इलाके के रहने वाले थे। फिलहाल राँची में रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि दोनो युवक प्रदीप नामक व्यक्ति के घर में बैठे हुए थे और शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और दोनों पर गोली चला दी। गोली लगते ही एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक  गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर रातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।वहीं जानकारी मिल रही है कि मृतक की पहचान हो गई है।हज़ारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के रहने वाले रवि साहू बताया जा रहा है।

 

error: Content is protected !!