राजधानी राँची में पांच सितारा होटल रेडिशन ब्लू में जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए 10 लोग,कई महीने से चल रहा था अवैध जुआ…

 

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित फाइव स्टार होटल रेडिशन ब्लू में शहर के कई लोग जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़े गए हैं।एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

बताया जाता है कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ हाइप्रोफाइल जुआड़ी राजधानी के सबसे बड़े होटल में कमरे बुक कराकर जुए का धंधा चला रहे थे।सूचना मिलने के बाद राँची पुलिस ने अचानक होटल में छापेमारी की,जहां से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।वही युवती को भी पकड़ा गया है। मौके से 3 लाख से अधिक की नकदी सहित कई सामान भी बरामद की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, होटल के दो कमरे बुक कराकर जुए का धंधा चलाया जा रहा था।इसी बीच मंगलवार की रात एसएसपी को इस अवैध धंधे की गुप्त सूचना मिली।मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने सिटी एसपी,सिटी डीएसपी, चुटिया थाना प्रभारी और कई अन्य थानों की टीम को देर रात होटल में छापेमारी के लिए भेजा। पुलिस की छापेमारी के बाद होटल में हड़कंप मच गया,लेकिन पुलिस ने होटल को इस तरह घेर रखा था कि जुआ खेल रहे सभी लोग पकड़े गए।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि राजधानी राँची के सबसे बड़े होटल में कमरे बुक करके कई महीने से अवैध जुआ चल रहा था, साथ ही जुआ खेल में हिडन कैमरा लगाकर एक-दूसरे के साथ बेईमानी भी की जा रही थी।राँची पुलिस ने हिडन कैमरा भी जब्त कर लिया है।

एसएसपी ने बताया कि होटल में जुआ अड्डा संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।मौके से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है,सभी से पूछताछ की जा रही है।मामले के सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।जुआ खेलते हुए जो गिरफ्तार हुआ उसमें प्रमुख विशाल सिंह,मनोज पंडित, देवराज ,सहित अन्य लोग शामिल है।

error: Content is protected !!