राजधानी राँची में दिखा दबंगई…पहले मारपीट किया फिर फायरिंग और बाइक पर बैठाकर अपहरण करने की कोशिश..पत्नी ने दी थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

 

राँची।राजधानी राँची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में विद्यानगर रोड नंबर 10/3 की रहने वाली 22 वर्षीय महिला रिलिका वर्मा ने सुखदेव नगर थाना में पति के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि 19 जुलाई की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच उसका पति सन्नी कुमार आदित्य मैरिज हॉल के पीछे दुकान से सामान खरीद रहा था। उसी दौरान अजय यादव, उसके भाई संजय यादव और एक अज्ञात समेत 10-12 लोग वहां पहुंचे। सभी ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की। जबरन गाड़ी में बैठाकर सन्नी को ले गए। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। महिला ने बताया कि अजय यादव के पिता रविंद्र यादव विद्यानगर दुर्गा मंदिर के सामने रहते हैं। घटना के बाद से सन्नी कुमार का मोबाइल बंद है। काफी खोजबीन के बाद भी जब पति घर नहीं लौटे तो 20 जुलाई को रिलिका वर्मा ने सुखदेव नगर थाना में लिखित शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मामले की जांच जारी है।मामले को लेकर कार्रवाई भी की जा रही है।उन्होंने बताया कि मारपीट का एक वीडियो फुटेज मिला है जिसमे फ़ायरिंग करते युवक दिख रहा है।जिसकी पहचान कर कार्रवाई जारी है। वहीं अपहरण की जांच किया जा रहा है।डीएसपी ने बताया कि सन्नी कुमार को अरगोड़ा पुलिस ने रात में बरामद करते हुए इलाज के लिये अस्पताल ले गया था।लेकिन अस्पताल से गायब है या भाग गया।इसकी जांच की जा रही है।

इधर परिजनों का आरोप है कि सन्नी का अपहरण कर लिया गया है।परिवार को अनहोनी की आशंका सता रहा है।सनी के भाई ने बताया की पुलिस ने बताया कि हरमू अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे।लेकिन जब खोजते अस्पताल पहुँचे तो वहाँ पता चला कोई नहीं आया है।अब पुलिस उल्टे कह रहा है दोनों पार्टी पर केस करेंगे।समाचार लिखे जाने तक सन्नी का कोई पता चला है।

error: Content is protected !!