राजधानी राँची में महिला वकील ने बेटा-बेटी के साथ किया आत्महत्या का प्रयास,बेटे की मौत,माँ-बेटी की स्थिति नाजुक…

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू एजी कॉलोनी कडरू के मंदिर मार्ग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या करने की कोशिश की, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।एक परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या का प्रयास किया है।जिममें माँ-बेटा और बेटी शामिल है।एक कि मौत हो गई है, दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है।अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बेटा मिहिर ने फांसी लगाया है,जिसकी मौत हो गई।मिहिर सीए की पढ़ाई कर कोलकाता से राँची लौटा था।शायद उसकी नौकरी भी उषा मार्टिन कंपनी में लगी थी। वहीं माँ स्नेहा अखोरी जो हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। ज़हर खाई हैं।ये सीरियस है और बेटी जो 14 साल की हैं। ये भी ज़हर खा ली है।दोनों को गंभीर स्थिति में गुरुनानक अस्पताल में भर्ती किया गया है।दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।मौके पर पुलिस पहुँची हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

फिलहाल आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिवार के परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि माँ और बेटी के बयान के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

 

 

error: Content is protected !!