Ranchi:लालपुर में सपेरा गैंग ने सांप से कटवाने का डर दिखा कर पुलिस जवान से 3500 रुपए लूटे,तीन गिरफ्तार…

 

राँची।राजधानी राँची में सपेरा गैंग ने दस्तक दी है जो लोगो को सांप से कटवाने का भय दिखा कर उनसे पैसे लूट रहे है। इनका शिकार एक लालपुर थाना का आरक्षी भी हुआ। हालांकि पुलिस ने गैंग के तीन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप उर्फ संदीप नाथ, अरुण उर्फ अरुण नाथ और पवन नाथ शामिल है। ये लोग जाफरपुर पश्चिम दिल्ली और आरके कॉलोनी सपेरा बस्ती मुरथल हरियाणा के रहने वाले है। इनके पास से पुलिस ने कई सांप व नगद रुपए भी जब्त किए है। जिन्हें लालपुर थाना की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। इस संबंध में लालपुर में पदस्थापित आरक्षी पिंटू कुमार सिंह ने तीन साधु के वेश में लूट करने वाले ठग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। पिंटू सिंह ने लालपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह 3 मई को 11 बजे अपने रूम से लालपुर थाना आ रहे थे। उसी दौरान थड़पखना मस्जिद के पास तीन लोग उन्हें मिले, जो साधु के वेश में थे। तीनों ने उन्हें रोका और दान स्वरूप कुछ पैसे मांगे। पिंटू सिंह ने अपने पर्स से 20 रुपए निकाल कर उन्हें दे दिया। लेकिन वे लोग 20 रुपए से नहीं माने। उन लोग ने पिंटू सिंह के पर्स में पैसे देख उनके सामने नाग सांप को ला दिया। फिर धमकी दी कि सारे पैसे दो नहीं तो सांप से कटवा देगा। पिंटू सिंह के पर्स में 3500 रुपए थे, जिसे उन लोगो ने पर्स से जबरन पैसे सांप का भय दिखा लूट लिए। वे कुछ समझ पाते तीनों आर्किड अस्पताल की ओर से भाग निकले। पिंटू सिंह को चर्चा में पता चला कि उन तीनों ने अन्य लोगो के साथ भी इस तरह सांप का भय दिखा कर कई लोगो से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

इधर, लालपुर में ही पूजा करने गई महिला को हाथ देखने के बहाने झांसे में लेकर दो लाख के जेवरात लूटे

राँची में महिलाओं के साथ चेन छिनतई की घटनाएं लगातार हो ही रही है, अब उनसे जबरन लूट पाट भी होने लगा है। सोमवार की सुबह लालपुर थाना क्षेत्र में पीएनटी कॉलोनी के पास दो लोगो ने गीता सहाय नाम की महिला से जान मारने की धमकी देकर दो लाख रुपए के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। लूट की इस घटना के बाद गीता सहाय के पति संजय सहाय ने लालपुर थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि सोमवार की सुबह 8.43 बजे उनकी पत्नी गीता सहाय पीएनटी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पूजा के लिए गई थी। जहां पहले से दो लोग मौजूद थे। दोनों ने गीता सहाय से एक व्यक्ति का एड्रेस पूछा। फिर कहा कि वे लोग हरिद्वार से पूजा करने के लिए आए है। उन लोगो ने यह भी कहा कि वे उपचार भी करते है। इसके बाद वहीं पर एक व्यक्ति ने उन दोनों को अपना हाथ दिखाया और गीता सहाय के सामने कहा कि ये सब सही सही जानकारी दे रहे है। गीता सहाय मंदिर की ओर जाने लगी तो उनमें से एक ने उनसे कहा कि सामने लगे पौधे से तीन पत्ती तोड़ कर लाए। गीता सहाय पत्ते तोड़ने गई तो वो भी उनके पीछे पीछे वहां आ गया। जैसे ही गीता सहाय ने उसे तीन पत्ते तोड़ कर दिया। उस व्यक्ति ने उन्हें मंदिर जाने से रोका।उसने कहा कि चुपचाप अपने गहने उतारो। जब गीता सहाय ने गहने उतराने से मना किया तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। फिर जबरन उनके गहने चेन, अंगूठी और कान की बाली खुलवाया और लेकर दोनों फरार हो गए। गीता सहाय देखती रह गई। फिर उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति की दो दी और थाने जाकर पुलिस को पूरा मामला बताया।

error: Content is protected !!