रामगढ़: पंचवटी अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड ने दूसरे सुरक्षा गार्ड की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या…पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

 

 

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ शहर में रामगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित पंचवटी अपार्टमेंट में गुरुवार की देर रात हुई एक सनसनीखेज घटना से शहर में सनसनी फैल गई है।यहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने अपने सुपरवाइजर पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली। घटना रात लगभग 12 बजे की है। मृतक की शिनाख्त सुनील सिंह के तौर पर की गई है।बताया जाता है कि मृतक सुनील सिंह अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था संभालते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जांच अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे ड्यूटी या व्यक्तिगत विवाद की आशंका है।सुरक्षा गार्ड शंकर महतो ने अपराध करने के फौरन बाद थाने में हाजिर होकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

इधर घटना के सम्बंध में एसपी अजय कुमार ने झारखण्ड न्यूज को बताया कि आपसी कहासुनी में एक गार्ड जिसका नाम शंकर महतो (रजरप्पा थाना क्षेत्र के रहने वाले) ने दूसरे सीनियर गार्ड सुनील सिंह (रजरप्पा इलाके के रहने वाले) को रात में कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है।पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर गया है।आरोपी और मृतक एक ही कम्पनी के गार्ड है।दोनों में किसी बात को लेकर रात में विवाद हुआ।उसके बाद शंकर ने सुनील के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।आगे की कार्रवाई जारी है।


 

 

error: Content is protected !!