जेल से कैदी फरार मामले में राँची सेंट्रल जेल के 6 कक्षपाल सस्पेंड,फरार कैदी पुलिस की पकड़ से दूर…

 

राँची।राजधानी राँची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हत्या के आरोपी के फरार हो जाने के बाद जेल आईजी ने बड़ी कार्रवाई की है। जेल आईजी ने बिरसा मुंडा जेल के छह कक्षपालों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।राँची के सेंट्रल जेल से एक कैदी के फरार हो जाने की जांच शुरू हो गई है,फरार कैदी अब तक पुलिस के पकड़ में नहीं आया है। लेकिन जेल कर्मियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है।शनिवार को जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में जेल के छह कक्षपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जिन कक्षपालो को सस्पेंड किया गया है उनमें बिचा मुंडा, सत्यनायक, सुमन लोहार, राकेश कुमार सिंह, रंजीत महतो और गोपाल जी शामिल हैं। जेल आईजी के आदेश में यह लिखा गया है कि सभी छह कक्षपालो की ड्यूटी जेल में कैदी सुरक्षा में लगाया गया था।उनके ड्यूटी के दौरान ही जेल से कैदी फरार हो गया ऐसे में उनके द्वारा घोर लापरवाही बढ़ती गई है।इस वजह से उन्हें निलंबित किया जाता है।जेल आईजी के पत्र में यह भी लिखा गया है कि मामले की तफ्तीश अभी भी जारी है इसमें और जो भी पदाधिकारी दोषी पाए जाएंगे उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से कड़ी सुरक्षा के बीच हत्या के आरोप में सजा काट रहा कैदी समीर तिर्की गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था।शुक्रवार की सुबह जब कैदियों की हाजिरी शुरू हुई तब जेल प्रशासन को यह जानकारी मिली कि समीर तिर्की जेल से फरार हो चुका है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन और जेल में हड़कंप मचा हुआ है फरार कैदी की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार समीर तिर्की उग्रवादी संगठन से जुड़ा हुआ है।वह गुमला का रहने वाला है।गुमला पुलिस के द्वारा उसे साल 2018 में गिरफ्तार किया गया था। 2018 से ही समीर रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद था। बताया जा रहा है कि समीर गुरुवार की देर शाम बजे केंद्रीय कारागार से फरार हुआ है

error: Content is protected !!