राँची के लालपुर में एक युवती से युवक लगातार कर था छेड़खानी,परेशान होकर युवती ने करायी प्राथमिकी दर्ज…
राँची।राँची के लालपुर में होटल लैंड मार्क वाली गली में एक 25 साल की युवती से एक युवक लगातार छेड़खानी करता है। इस घटना से युवती काफी परेशान हो गई है। युवती ने उक्त युवक के विरुद्ध लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि पहली बार युवक ने उससे तब छेड़खानी की जब रात 8.17 में वह एक पार्टी के बाद अपने घर जा रही थी। उस दिन युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की तो वह शोर मचाने लगी। यह देख वह वहां से भाग गया था। लेकिन अगले दिन से वह युवती का पीछा करने लगा। फिर उससे लगातार छेड़खानी करने लगा। अब वह युवक से इतनी परेशान हो गई है कि उसका निकलना मुश्किल हो गया है। आरोपी युवक का नाम विनय दूबे है। वह लोअर वर्धमान कंपाउंड इलाके में रहता है।

