झारखण्ड में इंस्पेक्टर व सार्जेंट मेजर रैंक के 64 पुलिस पदाधिकारियों को डीएसपी रैंक में प्रोन्नति..

 

राँची।झारखण्ड सरकार के गृह विभाग ने गुरुवार को इंस्पेक्टर व सार्जेंट मेजर रैंक के 64 पुलिस पदाधिकारियों को डीएसपी रैंक में प्रोन्नति दी। जेपीएससी के द्वारा विभागीय प्रोन्नति को लेकर हुई बैठक की अनुशंसा के बाद विभाग ने आदेश जारी किया है। जिन अधिकारियों को डीएसपी रैंक में प्रोन्नति दी गई है, उसमें चाईबासा जिला बल में पोस्टेड राजीव रंजन, सीआईडी के शंभू प्रसाद गुप्ता, सरायकेला खरसांवा के अजय कुमार, बोकारो के नवल किशोर सिंह, लोहरदगा से सुधीर कुमार प्रसाद, जगुआर से अतीन कुमार, एटीएस से नीरज कुमार सिंह, विशेष शाखा से सुशील कुमार-2, एसीबी से राजेश कुमार, जमशेदपुर से संजय कुमार- 2, बोकारो से मुकेश कुमार पांडेय, पदमा से राजकपूर, रांची से आलोक सिंह, चाईबासा से तरूण कुमार, विशेष शाखा से अखिलेश मंडल और देवघर से सहदेव प्रसाद शामिल हैं।

वहीं,सीआईडी से नवल किशोर प्रसाद, रेल धनबाद से प्रवीण कुमार, सीआईडी से उज्जवल कुमार शाह,राँची से विजय कुमार सिंह, जामताड़ा से देवेंद्र कुमार वर्मा, विशेष शाखा से नरेंद्र कुमार सिन्हा, जेपीए से विजयेता,राँची से दयानंद कुमार, लातेहार से उमेश प्रसाद सिंह, दुमका से श्यामानंद मंडल, एसीबी से राजीव कुमार वीर, विशेष शाखा से कुमुद सिन्हा, रामगढ़ से अजय कुमार साहू, विशेष शाखा से राम अनूप महतो, एटीएस से राकेश कुमार गुप्ता,राँची से विनोद कुमार, रामगढ़ से अजय कुमार, लोहरदगा से संदीप रंजन, राँची से तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, विशेष शाखा से लिलेश्वर महतो, बोकारो से रूपेंद्र कुमार राणा, पाकुड़ से मनोज कुमार, विशेष शाखा से सरोज कुमार सिंह, जमशेदपुर से रामबाबू मंडल, विशेष शाखा से ऋषि कुमार द्विवेदी, एसीबी से ज्योत्सना, जमशेदपुर से विनय प्रसाद मंडल, राँची से महेश्वर प्रसाद रंजन, विशेष शाखा से अजय कुमार, जेएपीटीसी पदमा से सुधीर प्रसाद, सीआईडी से अजय प्रसाद, जमशेदपुर से मनोज कुमार, विशेष शाखा से इजाजुल हसन सिद्दिकी, पाकुड़ से राजेश कुमार सिंह, गिरिडीह से मो कमाल खान, सीआईडी से सुरेश प्रसाद, राँची से मनोज कुमार, गिरिडीह से मंटू कुमार, गिरिडीह से शैलेश प्रसाद, सीआईडी से शारदा रंजन प्रसाद सिंह, विशेष शाखा से हरेंद्र राय, दुमका से समीर सिंह, दुमका से हरि प्रसाद साह, धनबाद से अक्षय कुमार राम, गुमला से प्रमोद कुमार और विशेष शाखा से विनोद उरांव शामिल हैं। गृह विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि डीएसपी प्रोन्नति की अधिसूचना हाईकोर्ट में दायर वाद के आदेश से प्रभावित होगी।

error: Content is protected !!