धनबाद में आउटसोर्सिंग कंपनी के एसोसिएट वाईस प्रेसिडेंट को मारी गोली, अपराधी ने चलायी 2 गोली,जांच में जुटी है पुलिस…

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के मुनीडीह ओपी एवं मधुबन थाना क्षेत्र में संचालित इंदुकुरी आउटसोर्सिंग कंपनी के एसोसिएट वाईस प्रेसिडेंट गोपाल रेड्डी (54) को अज्ञात अपराधी ने मारी गोली दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। घायल रेड्डी को असर्फी अस्पताल धनबाद ले जाया गया। अपराधी ने सामने से 2 गोली मारी, एक गोली कार के आगे शीशे और बोनेट में फंस गया।

दूसरी गोली कार के पीछे वाली गेट को छेदकर पीछे सीट पर बैठे गोपाल रेड्डी की जांच में लगी। गोपाल रेड्डी करीब 20 दिन पूर्व से मधुबन (बाघमारा) में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी इंदुकुरी में सेवारत हैं। मुनीडीह के बीसीसीएल गेस्ट हाउस में रहते हैं।

रेड्डी के चालक संजय कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की भांति साहेब (रेड्डी सर) गेस्ट हाउस से कार में बैठकर से पहले मुनीडीह ओपी के पीछे स्थित शिव मंदिर में माथा टेकने के बाद, कार में बैठकर थोड़ा बगल स्थित काली मंदिर आये थे। वहां माथा टेकने के बाद रेड्डी सर पुनः कार में बैठे ही थे कि पहले से ही घात लगाकार पैदल घूम रहे एक युवक ने गोली चलाना शुरू कर दिया।

दो गोली चलाने के बाद युवक अपनी बाइक स्टार्ट कर भाग गया।युवक ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था।घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी (विधि व्यवस्था) मो नौशाद आलम, मुनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी, पुटकी थाना इंस्पेक्टर मो वाकर, केंदुआडीह सर्किल इंस्पेक्टर जयप्रकाश महतो वहां पहुंचे।पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। चर्चा है कि मामला मधुबन (बाघमारा) में नव संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी (इंदुकुरी) से जुड़ा है।

error: Content is protected !!