देवघर में भीषण सड़क दुर्घटना,आधा दर्जन से अधिक कांवरियों की मौत, कई गंभीर, बस और एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक में हुई थी भीषण टक्कर

 

देवघर।झारखण्ड के देवघर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है।बाबा नगरी से बासुकीनाथ जा रही कांवरियों से भरी बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया में एक एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पांच कांवरियों की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार,करीब एक दर्जन कांवरिया घायल हैं।इनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।यह हादसा सुबह 5 से 6 बजे के बीच हुई है।घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में बस चालक की भी मौत हुई है। उसकी पहचान मोहनपुर निवासी सुभाष तुरी के रूप में हुई है।

इधर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर बताया कि 18 कांवरियों की मौत हुई है।कई घायल हैं

दोनों गाड़ियों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चीख पुकार मच गई।स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने में मदद की हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।स्थानीय लोगों के अनुसार मृतकों की संख्या करीब एक दर्जन हो सकती है।जिस स्थिति में घायलों को अस्पताल भेजा गया है।उनमे कई की स्थिति बहुत ही नाजुक बनी हुई थी।

error: Content is protected !!