चाईबासा में भाई-बहन समेत 4 मासूम जिंदा जले,सभी पुआल में खेल रहे थे….

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में दर्दनाक हादसा हुआ हुआ। 4 बच्चे जिंदा जल गये हैं। ये बच्चे पुआल में खेल रहे थे।घटना जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में हुई है।पुलिस ने बताया है कि थाना क्षेत्र के गीतिलिपि गांव में पुआल से घर में आग लग गयी, जिसकी चपेट में आने से भाई-बहन समेत 4 बच्चे जिंदा जल गये।सभी बच्चे पुआल में ही खेल रहे थे।घटना सोमवार 17 मार्च को सुबह 10 बजे के करीब हुई।पुलिस मौके पर पहुंची गयी है।बुरी तरह जल चुके सभी बच्चों के शवों को निकाला गया है।

 

जिंदा जले सभी बच्चों की उम्र 2 से 5 साल के बीच है।मृतकों में 3 लड़के और एक लड़की है।बच्चों की पहचान अर्जुन चातर के बेटे प्रिंस चातर (5), चंद्रमोहन सिंकू के पुत्र साहिल सिंकू, (5), सुखराम सुंडी की बेटी भूमिका सुंडी (5) और बेटे रोहित सुंडी (2) के रूप में हुई है।ये सभी बच्चे खलिहान में खेल रहे थे। इसी दौरान आग लगी और सभी अबोध बच्चे जिंदा जल गये।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सत्यम कुमार, अंचल अधिकारी (सीओ) मनोज मिश्रा,एएसाई अजय सिंह मौके पर पहुंचे. बच्चों के शवों को राख से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।समाचार लिखे जाने तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि खलिहान में आग लगी कैसे।

error: Content is protected !!