बोकारो:भीड़भाड़ इलाके में बेखौफ अपराधियों ने आस्था ज्वेलर्स में की लूटपाट, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

 

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित आस्था ज्वेलर्स में आज सोमवार की शाम 6:15 बजे डकैती हुई। दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधी पहुंचे और दुकान में रखे सोने के जेवर लेकर चलते बने। दुकान में रखी 100 और 500 रुपए की दो गड्डी भी लेकर भाग निकले।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।भीड़भाड़ वाले इलाके में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी में कैद अपराधियों की तस्वीर खंगाल रही है।इस वारदात से एक बार फिर बोकारो में सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।बेखौफ अपराधी भीड़भाड़ वाले इलाके में भी घटना को अंजाम दे दे रहे हैं और चलते बन रहे हैं। कितनी की लूट हुई है अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

error: Content is protected !!