Ranchi:चुटिया के अमरावती कॉलोनी में आपसी विवाद में फायरिंग…पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा किया बरामद..जांच में जुटी है पुलिस

–आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी, पान दुकान के पास अड्डाबाजी को लेकर हुआ विवाद…

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र में स्थित अमरावती कॉलोनी में आपसी विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग की घटना हुई है।इस मामले में राजेश सिंह नामक व्यक्ति ने चुटिया थाना में मामला दर्ज कराया है।घटना गुरुवार रात की है।रात में घटना की सूचना मिलने के बाद चुटिया पुलिस मौके पर पहुँची थी जांच पड़ताल की।शुक्रवार की सुबह फिर चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर लक्ष्मीकान्त,सब-इंस्पेक्टर विवेक कुमार,जितेंद्र कुमार मिश्रा औऱ अजय कुमार घटना स्थल पर पहुँचकर जांच पड़ताल की और स्थानीय लोगों से घटना की पूरी जानकारी लिया।वहीं जांच के दौरान घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया गया है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अड्डाबाजी नहीं हो यह कहने पर 8-10 लोगो ने राजेश सिंह नाम के व्यक्ति के साथ हाथापाई मारपीट की। उनके साथ गाली गलौज किया। जब आसपास के लोग वहां जुटने लगे तो फायरिंग करते हुए सभी फरार हो गए। इस मामले में चुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी रोड नंबर 2 में रहने वाले राजेश सिंह ने सत्येंद्र सिंह, कमल खलखो और अन्य 8-10 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 6 फरवरी की सुबह 10 बजे गुड्डू पंडित को कहा कि वह अपनी पान दुकान के पास अड्डाबाजी नहीं कराए। इसके बाद वह अपने नए मकान में चले गए जो अमरावती कॉलोनी स्थित है। उसी दिन देर शाम 5.58 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाला सत्येंद्र सिंह और कमल खलखो था। दोनों ने उनके साथ पहले गाली गलौज किया फिर जान से मारने की धमकी दी। करीब दो घंटे बाद सत्येंद्र सिंह व कमल खलखो अपने साथ 8-10 लोगो को लेकर उनके निर्माणाधीन मकान के पास आया। वहां आकर वह गाली गलौज करने लगा। राजेश सिंह को उन लोगो ने घर से नीचे उतारा फिर उनके साथ हाथापाई करने लगे। इसी बीच हंगामा बढ़ गया। मुहल्ले के लोग शोर सुनकर वहां जुटने लगे। यह देख कमल खलखो ने हवाई फायरिंग की और वे सभी अमरावती के रास्ते नदी पार कर कुसई की ओर भाग निकले। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

इस सम्बंध में चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकान्त ने बताया कि गुरुवार की रात आपसी विवाद में लड़ाई झगड़ा के बाद फायरिंग होने की सूचना मिली थी।तुरन्त पुलिस मौके पर पहुँची।लेकिन रात में आसपास के लोग सामने नहीं आया।सुबह घटना स्थल पर जाकर लोगों से पूछताछ की गई है।वहीं एक खोखा मिला है।मामले में अनुसंधान के साथ साथ कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!