राजधानी राँची में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या हाल होगा-रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ

 

राँची।केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह राँची के सांसद संजय सेठ ने राजधानी राँची में बढ़ते अपराध की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा राजधानी में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या हाल होगा। राजधानी राँची में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। अपराधियों में पुलिस प्रशासन का भय खत्म हो गया है। ज्ञात हो कि शुक्रवार को बिरसा चौक में डीपी ज्वेलर्स दुकान में कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा करीब डेढ करोड रुपए की आभूषण लूट ली और डीपी ज्वेलर्स दुकान के संचालक रामनाथ वर्मा और उनके बेटे ओम वर्मा को गोली मारकर घायल कर दिया।शनिवार को दिल्ली से राँची पहुंचने पर साकेत नगर हिनू स्थिति आवास जाकर उनके परिवार जनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली और पारस हॉस्पिटल जाकर घायलों से मिलकर उनका हाल जाना।केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा इस सरकार में अपराधी को खुली छूट मिली हुई है।इधर एक महीने में कई लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।आज राजधानी में व्यापारी हो या आमजन सब में भय व्याप्त है। पुलिस हाथ पर हाथ धरी बैठी है। पूरा सिस्टम ध्वस्त हो गया है।हर दिन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।सरकार का प्रशासन पर से अंकुश हट गया है। जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है।श्री सेठ ने जिला प्रशासन से राँची में कानून व्यवस्था अभिलंब दुरुस्त करने को कहा।