गिरिडीह:ठेकेदार ने पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं दिया तो पुल निर्माण स्थल पर अपराधियों मुंशी समेत 5 मजदूरों को जमकर पीटा…

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में एक पुल निर्माण स्थल पर हथियारबंद अपराधियों ने मुंशी और मजदूरों पर हमला कर दिया। घटना छोटनर नदी पर हुई है। घटना के संबंध में मुंशी बासुदेव यादव ने बताया कि चार बाइक पर सवार 15 अपराधी कार्यस्थल पर पहुंचे। तीन अपराधियों के पास बंदूक थी। बाकी के पास रॉड और लाठियां थीं।अपराधियों ने पहले गाली-गलौज करते हुए मुंशी और मजदूरों पर हमला किया। मारपीट में वह बेहोश हो गए।हमलावरों ने ठेकेदार से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। मुंशी ने बताया कि वह कुछ अपराधियों को पहचानते हैं, जो अम्बा सखुआ और महुवरी गांव के रहने वाले हैं। घायल मजदूरों में जमुई के कांग्रेस यादव (32), गावां के बबलू बासकी, समेल मुर्मू और बांका के धर्मेंद्र कुमार (19) शामिल हैं। घायल मुंशी का इलाज गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

इधर गावां थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंशी ने अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने मुंशी व अन्य मजदूरों के साथ गाली-गलौज किया और बदमाशों ने कहा कि ठिकेदार से पांच लाख रुपए मांगे थे, क्यों नहीं दिया?

error: Content is protected !!