पति ने पत्नी के प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला…आरोपी गिरफ्तार

 

खूंटी।झारखण्ड के खूंटी जिले में अवैध संबध के शक में एक पति ने पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।अड़की थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुई इस घटना का खुलासा मंगलवार की दोपहर को हुआ है।गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांचोपरान्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया।इस घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी जब्त किया कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पति ने पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में 24 वर्षीय युवक की टांगी से काटकर हत्या कर दी।प्रेमी चातमसाल फुटबॉल मैच देखने गया था।वहां से लौटा और खाना खाकर अपने घर में सो गया। मौका देखकर आरोपी आधी रात को उसके घर में घुसकर टांगी से गले पर कई वार किए।जिससे प्रेमी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।मृतक के पड़ोसियों ने बताया कि पति को शक था कि उसकी पत्नी से युवक का अवैध संबंध है।जिसको लेकर वह काफी गुस्से में रहता था और उसे मारने के लिए मौके की तलाश में था।ग्रामीणों को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस घटनास्थल पहुंचकर कागजी कार्रवाई के पश्चात लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर ग्रामीणों ने अभियुक्त को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।मृतक और आरोपी के दो बच्चे हैं।

अड़की थाना प्रभारी प्रवीण तिवारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण अवैध संबध सामने आ रहा है।उन्होंने बताया कि मृतक और आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध था।फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बुधवार को जेल भेजा जाएगा।

error: Content is protected !!