ट्रक पलटने से लगी भीषण आग, जिंदा जला चालक,खलासी भी झुलसा

 

 

खूंटी।झारखण्ड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के चूरगी गांव के पास बुधवार को खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर लौह अयस्क लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।घटना में ट्रक चालक जिंदा जल गया और खलासी बुरी तरह से झुलस गया है।समाचार लिखे जाने तक मृत चालक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं गंभीर रूप से झुलसे खलासी को रेफरल अस्पताल तोरपा में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रक ओडिशा से जमशेदपुर जा रहा था।वहीं घटना की सूचना मिलने पर तोरपा के एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम, एसआई अमरेंद्र कुमार मंडल घटनास्थल पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।पुलिस द्वारा सूचना देने के एक घंटे के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। जिस कारण ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया।

घटना के संबंध में एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक की मौत हुई है और खलासी घायल है। खलासी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।मृत चालक और खलासी की पहचान नहीं हो सकी है।एएसपी ने बताया कि शिनाख्त की प्रक्रिया की जा रही है।साथ ही ट्रक में आग लगने के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

error: Content is protected !!