हजारीबाग पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए का सोना चोरी मामले में सात अपराधी को किया गिरफ्तार,30 लाख का सोना भी बरामद

 

हजारीबाग। झारखण्ड के हजारीबाग पुलिस ने ढेड़ करोड़ मूल्य के सोने की चोरी के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 2 अक्टूबर को केरेडारी थाना क्षेत्र के बाजार ताड़ स्थित कुलदीप सोनी के घर से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी के मामले की हजारीबाग पुलिस ने कार्रवाई की है। अपराधियों ने शाम के समय घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए, हजारीबाग एसपी ने सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। जांच के दौरान, शुरुआत में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।उनकी सूचना के आधार पर तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया।

हजारीबाग एसपी अंजलि अंजन को सूचना मिली थी कि केरेडारी थाना क्षेत्र के कोडवे के पास चार लोग चोरी के सामान के साथ मौजूद हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए, चार आरोपियों – रोहन कुमार, अंकित कुमार, सुमित कुमार और संटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।उनकी सूचना के आधार पर, तीन अन्य आरोपियों, मुकेश कुमार, राजेश सोनी और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया।उनके पास से चोरी के गहने, अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन जब्त किए गए।

हजारीबाग एसपी ने बताया कि इस गिरोह में एक सोना गलाने वाला, एक चोर और एक रेकी करने वाला शामिल है।गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुलदीप सोनी अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा देखने गए हैं।मुकेश कुमार और राहुल कुमार ने कुलदीप सोनी के घर की रेकी की। अन्य आरोपियों ने घर में घुसकर ₹1.5 करोड़ (लगभग ₹15 लाख) मूल्य के सोने के गहने चुरा लिए।

हजारीबाग के केरेडारी के कुथान गांव निवासी मुकेश कुमार पहले लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। हजारीबाग के बड़कागांव निवासी सुमित कुमार गुप्ता सदर थाना में सेंधमारी और स्कूटर चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। राजेश सोनी बैंक धोखाधड़ी के आरोप में जेल जा चुका है।

हजारीबाग की बात करें तो हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है, जो पुलिस और जनता दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक योजना बनाई जा रही है घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश भी जारी किए जाएंगे।

हजारीबाग के केरेडारी में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस को कुछ राहत मिली है। शहर में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाना बेहद जरूरी है।

error: Content is protected !!