हजारीबाग:अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों को मारी गोली,स्थिति गंभीर… जांच में जुट है पुलिस..

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले में अपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी आम लोगों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है।जिले के केरेडारी प्रखंड के केरेडारी-बड़कागांव मेन रोड पर पतरा पुल के पास अपराधियों ने बुधवार की सुबह दो लोगों को गोली मार दी। दोनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में से एक युवक को सीने में गोली लगी है। जबकि दूसरे को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। बताया जा रहा कि दोनों घायल बड़कागांव थाना क्षेत्र के लुरुंगा गांव के रहने वाले हैं। घायल युवक का नाम कोलेश्वर बेदिया,बैजू बेदिया बताया जा रहा है।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और मामले की जांच कर रही है।

यह हजारीबाग जिले में बीते तीन दिनों में तीसरी बड़ी आपराधिक वारदात है। दो दिन पहले, हजारीबाग टाउन में एक ज्वेलर्स दुकान के सामने 6 से 7 राउंड फायरिंग की गई थी, जिससे शहर में हड़कंप मच गया था। वहीं सोमवार की रात,बड़कागांव के जोराकाठ में अपराधियों ने सड़क निर्माण में लगे जेसीबी, हाईवा सहित कुल 7 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और मजदूरों के साथ मारपीट भी की थी। अब आज बुधवार को दिनदहाड़े केरेडारी में गोलीबारी की यह वारदात सामने आई है।

इस सम्बंध में सीकरी ओपी प्रभारी ने बताया कि दो लोगों को गोली मारी गई है।जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

error: Content is protected !!