युवती की मिली अधजली लाश..इलाके में सनसनी..जांच में जुटी है पुलिस..

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बको के बंगाली टोला गांव में एक युवती का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना की पुलिस टीम भारी संख्या में जवानों के साथ मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों ने गांव के पास एक युवती का अधजला शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव आंशिक रूप से जला हुआ है। मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव एक से दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और युवती की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।

घटना के बाद एहतियातन घटनास्थल पर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की छेड़छाड़ न हो सके। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस संबंध में बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया शव लगभग दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हत्या कर शव जलाया या अन्य कारण से युवती की मौत हुई है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!