गुमला के चैनपुर थाना प्रभारी पदभार के तीसरे दिन ही घूस लेते गिरफ्तार.. ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप…

 

गुमला।झारखण्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुमला जिले के चैनपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी शैलेश कुमार पर एक मामले में कार्रवाई के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था।पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत आरोपी थाना प्रभारी को रिश्वत की 30 हजार राशि लेते समय पकड़ लिया।एसीबी की टीम ने मौके पर ही रिश्वत की रकम बरामद कर ली और आरोपी को हिरासत में ले लियाम इसके बाद उसे पूछताछ के लिए एसीबी राँची कार्यालय ले गई है। कार्रवाई के दौरान थाने में अफरा-तफरी का माहौल रहा। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा।वहीं, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

जानकारी के अनुसार,थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने सोमवार को ही चैनपुर थाना प्रभारी के रूप में योगदान दिया था।बुधवार को एसीबी के हत्थे चढ़ गया।  

error: Content is protected !!