राँची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने फहराया झंडा, झांकियों में दिखी झारखण्ड की झलक
राँची।गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह के दौरान अलग-अलग झांकियां प्रदर्शित की गई। जिसमें झारखण्ड की संस्कृति, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य और शिक्षा की झलकियां दिखाई गईं।परेड निरीक्षण के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए भारत सरकार द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर खुशी जाहिर की और केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया। इस मौके पर राज्यपाल ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए किए जा रहे कार्यों की चर्चा की।
उन्होंने कहा कि राज्य में पेसा नियमावली लागू कर दिया गया है, जो जनजातियों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह माताओं, बहनों, बेटियों के सम्मान, स्वाभिमान, स्वावलंबन और सुरक्षा के लिए सरकार प्रभावी कदम उठा रही है। वर्तमान में इस योजना के तहत 51 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जा रहे हैं।
विशिष्ट कार्य के लिए इन पुलिस अधिकारियों को मिला पदक:
–आईपीएस प्रभात कुमार, आईजी विशेष शाखा
–एएसआई श्याम कुमार, देवघर जिला बल
–एएसआई नौशाद अली, बोकारो जिला बल
–आईपीएस अश्विनी कुमार सिन्हा, डीआईजी संचार एवं तकनीकी सेवाएं झारखण्ड
–इंस्पेक्टर असीत कुमार मोदी,राँची जिला
–सिपाही सचिन सुब्बा, झारखण्ड जगुआर
–सिपाही राजू कुमार छेत्री, झारखण्ड जगुआर
–दारोगा गणेश चंद्र पान
राज्यपाल ने कहा कि राज्य में करीब 3 लाख सखी मंडल का गठन किया जा चुका है.इन सखी मंडलों को 466 करोड़ रुपए चक्रीय निधि के रूप में एवं 2300 करोड़ रुपये सामुदायिक निवेश निधि के रूप में उपलब्ध कराया जा चुका है। राज्य सरकार द्वारा सरकारी क्षेत्र में उपलब्ध रिक्तियों को तेजी से भरने की काम किया जा रहा है। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के तर्ज पर तीन नए विद्यालय पश्चिम सिंहभूम, बोकारो एवं दुमका में प्रारंभ करने की स्वीकृति की बात करते हुए कहा कि व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अफसर को देखते हुए 803 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा की शुरुआत की गई है।
राज्यपाल ने कहा कि गुरु जी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आने वाली आर्थिक बाधाओं को दूर किया जा रहा है।राज्यपाल ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयास की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा सुपर स्पेशलिटी रिम्स टू का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा पीपीपी मोड पर 6 नए मेडिकल कॉलेज पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा एवं धनबाद में निर्माण कार्य चल रहा है।
—
—
—
—
—
—
—

