गोड्डा पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार…पुलिस का आरोप है कि भोगनाडीह उपद्रव में दोनों शामिल था..

 

गोड्डा।झारखण्ड के साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में हूल दिवस के दिन उपद्रव के मामले में गोड्डा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुधीर कुमार जमशेदपुर का रहने वाला है। वहीं, उनका चालक गणेश मंडल ओडिशा का रहने वाला है। दोनों की गिरफ्तारी गोड्डा नगर थाना से हुई है।गिरफ्तार सुधीर कुमार भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नजदीकी रहे हैं। सुधीर कुमार भाजपा सोशल मीडिया से जुड़े हैं।

एसपी ने बताया कि बीते 20 जून से ही सुधीर कुमार साहिबगंज में कैंप कर रहे थे। हूल दिवस के दिन भोगनाडीह में सीएम हेमंत सोरेन का कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने से कार्यक्रम में बदलाव किया गया।वहां, सीएम की जगह शिक्षा मंत्री रामदेव सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किए थे। बीते सोमवार को भोगनाडीह में प्रशासनिक कार्यक्रम के समानांतर अलग कार्यक्रम आयोजित करने पर बवाल हुआ।वहां लाठी चार्ज और पथराव की घटना के अलावा आदिवासी संगठन की ओर से तीर धनुष चलाए गए जिमसें कई पुलिस कर्मियों को गंभीर चोट आई है।

एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर वहां प्राथमिकी दर्ज की गई है। उक्त प्राथमिकी के अनुसंधान के सिलसिले में साहिबगंज एसपी के इनपुट पर सुधीर और गणेश की गिरफ्तारी गोड्डा से की गई है।पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि हूल दिवस कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर व्यवधान डालने की तैयारी थी लेकिन साहिबगंज पुलिस ने सूझबूझ से काम लेकर मामले को शांत कराया।

error: Content is protected !!