गोड्डा:अपराधियों ने कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या की, पुलिस मामले की जांच में जुटी


 

गोड्डा।झारखण्ड के गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट प्रखंड में कांग्रेस के पंचायत अध्यक्ष की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या दी।अज्ञात अपराधियों ने महेंद्र टुडू जो पूर्व मुखिया और सीएसपी संचालक भी थे उनको गोली मारी थी।इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देवघर और फिर हालत में सुधार न होने पर दुर्गापुर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।मामला पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के पास का है, जहां महेंद्र टुडू अपने घर के पास थे।मरने से पहले उनके दिए बयान के अनुसार चार की संख्या में अपराधी आये थे संभवतः उनकी लूटपाट की मनसा थी।

घटना उस वक्त घटी जब पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के ठाकुर नाहन पंचायत के पूर्व मुखिया महेंद्र टुडू अपने कार्य को लेकर तिलाटाड़ गए थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने पूर्व मुखिया पर गोली चला दी।वहीं गोली लगने से पूर्व मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गए।मुखिया को गोली मारकर अपराधी हवा में फायर करते हुए फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद गोड्डा एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी व पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी दल-बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।

एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर काम कर रही है।जहां एक ओर इस घटना को लूटपाट की आशंका से देखा जा रहा है, वहीं मृतक व उसकी पत्नी दोनों पूर्व में मुखिया रह चुके हैं।ऐसे में राजनीतिक रंजिश जैसे बिंदुओं पर भी पुलिस तहकीकात कर रही है।

इधर इस पूरे मसले पर स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि ये दुखद है और पुलिस अपराधियों के विरुद्ध त्वरित करवाई कर उन्हें सजा दे।

error: Content is protected !!