गिरिडीह:दो महिला की हत्या के आरोपी ने की जान देने की कोशिश, थाना के अंदर किया आत्महत्या का प्रयास,स्थिति गंभीर

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में सनसनीखेज घटना घटी हैं।यहां दो महिलाओं की हत्या के मामले में गिरफ्तार युवक ने थाना के अंदर ही आत्महत्या का प्रयास किया है। घटना मंगलवार की शाम गावां थाना के अंदर घटी है। बुरी तरह से जख्मी हत्यारोपी को गावां थाना की पुलिस लेकर प्रखंड के अस्पताल में पहुंची जहां उसकी स्थिति को गंभीर बताया गया और गिरिडीह रेफर कर दिया गया।थाना प्रभारी अभिषेक कुमार घायल आरोपी को लेकर सदर अस्पताल गिरिडीह लेकर गए।

बता दें कि गावां के नीमाडीह गांव की दो महिला सोनी देवी और रिंकू देवी की हत्या के मामले में श्रीकांत चौधरी को गिरफ्तार किया गया था।गिरफ्तार श्रीकांत की निशानदेही पर चार दिनों से लापता दोनों महिलाओं की लाश बरामद की गई।अब शाम को श्रीकांत को जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। उससे पहले इस मामले को लेकर खोरी महुआ अनुमंडल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाना था।इस प्रेस वार्ता में ही श्रीकांत को सबसे पहले ले जाना था।इस बीच आरोपी श्रीकांत ने धारदार सामान से अपना गला ही रेत लिया।

आरोपी श्रीकांत द्वारा आत्महत्या की कोशिश की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक और अन्य कर्मी तुरंत ही उसे लेकर गावां के अस्पताल लेकर पहुंचे।यहां चिकित्सक ने स्थिति चिंताजनक बताई।खोरी महुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वे पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। पहले घायल को बचाना प्राथमिकता है। कहा कि घटना की विस्तृत जानकारी भी ली जाएगी।सूचना मिल रही है कि आरोपी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

 

दो महिलाओं की हत्या मामला: शक की वजह से प्रेमी ने प्रेमिका को मारा, साक्ष्य छिपाने के लिए कर डाली प्रेमिका की दोस्त की हत्या…

error: Content is protected !!