गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह के सदस्य को हथियार देने पहुँचा था… राँची पुलिस के हत्थे चढ़ गया हथियार सप्लायर.
राँची।जिले के बुंडू थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन लोडेड पिस्टल बरामद किए गये हैं।गिरफ्तार शख्स के पहचान जमशेदपुर निवासी दशरथ शुक्ला के रुप में हुई है।वह सुजीत सिन्हा के गिरोह के सदस्य को हथियार देने के लिए आया था।ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि 23 अक्टूबर को करीब पौने नौ बजे एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ बुंडू के ऐदलहातु एनएच 33 के किनारे सूर्य मंदिर तोरण द्वार के पास किसी को हथियार सप्लाई करने वाला है।इस सूचना पर ग्रामीण एसपी ने बुंडू के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी।
पुलिस टीम ने एनएच 33 के किनारे सूर्य मंदिर तोरण द्वार के पास पहुंचकर घेराबंदी कर दी। इसी दौरान काला रंग का बैग हाथ में लेकर आया। जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पडी तो वह तेजी से भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने खदेड़कर धर दबोचा।उसने अपना नाम दशरथ शुक्ला पता-पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर बताया है।
संदेह के आधार पर विधिवत तलाशी के दौरान दशरथ शुक्ला के कमर से एक लोडेड पिस्टल बरामद किया गया।उसके काले रंग के बैग की तालाशी लेने पर एक काला रंग का 7.65 बोर का लोडेड पिस्टल और एक काला-सिल्वर रंग का 7.65 बोर का लोडेड पिस्टल 4.02 मिला. साथ ही सिल्वर रंग का 7.65 बोर का दो मैगजीन, एक नारंगी सिल्वर रंग का ओप्पो कम्पनी का एफ-17 मोबाईल फोन, एक सिल्वर रंग का आई फोन, 13 मिनी मोबाइल फोन, एक काला रंग का बैग बरामद किया गया।
पुलिस की पूछताछ के दौरान दशरथ शुक्ला ने बताया कि वह सभी हथियार को कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा के गिरोह के सदस्य को देने के लिए आया था।फिलहाल दशरथ शुक्ला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार शख्स की उम्र करीब 42 वर्ष है। इस शख्स के ऊपर जमशेदपुर के गोलमुरी और साकची थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

