होटल में दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म…सभी आरोपी गिरफ्तार..

 

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित कैलाश होटल में 16 अक्टूबर की शाम दो 12 ,14 वर्षीय नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना में चार युवकों को आरोपी बनाया गया है।पुलिस के अनुसार, दोनों पीड़िता पड़ोस की ही रहने वाली हैं। वे एक परिचित के बहकावे में आकर होटल पहुंची थीं, जहां उनके साथ यह वारदात हुई।सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में सोनारी थाना क्षेत्र के बिहार ग्रिन निवासी कैलाश मिश्रा, चतरा ईटखोरी के करण कुमार राणा, कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-4 के रौनक कुमार दास उर्फ श्रेयश और सोनारी सीपी क्लब के पास रहने वाले तरुण शर्मा उर्फ गोलू शामिल हैं।पुलिस ने दोनों नाबालिग पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया है और कोर्ट में उनके बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों या सहयोगियों की भूमिका की भी पड़ताल जारी है। स्थानीय लोगों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सभी दोषियों को कड़ी कानूनी सजा देने की मांग की है।

साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि कैलाश मिश्रा होटल का मालिक और करण कुमार राणा होटल का कर्मचारी है।दोनों नाबालिग गोलमुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी के विरुद्ध साकची थाना में एक नाबालिग की मां की शिकायत पर दुष्कर्म करने और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!