दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म,जतरा मेला देखकर घर लौट रही थी,आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी..
गिरिडीह ।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड अंतर्गत एक गांव की दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों संग दुष्कर्म की घटना घटी है।मामला सामूहिक दुष्कर्म का बताया जा रहा है।घटना रविवार-सोमवार की रात 12 बजे के बाद की बतायी जा रही है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार,क्षेत्र में जतरा मेला लगा हुआ है। इसी जतरा मेला में दो लड़कियों संग गांव के कुछ परिचित आए थे।सभी मेला घूम रहे थे। इसी बीच मध्य रात्रि के दौरान साथ में आए लोग बिछड़ गए।दोनों लड़कियां अपने ही परिचित युवक के साथ वापस घर की तरफ आने लगी। इस बीच छह-सात युवकों ने इन्हें घेर लिया। दोनों नाबालिग संग आ रहे युवक की पिटाई की और उसे भगा दिया।फिर दोनों लड़कियों को खेत की तरफ ले गए और वहीं पर दोनों संग गलत किया गया।घटना के बाद सोमवार मामले की जानकारी हरलाडीह ओपी पुलिस को लगी। सूचना जिले के एसपी डॉ बिमल कुमार को दी गई।सूचना मिलते ही एसपी ने डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार को तुरंत ही हरलाडीह भेजा। यहां महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया।इसके बाद घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की गई।महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों बच्चियों से पूरी घटना की जानकारी लेते हुए पूरी घटना से एसडीपीओ को अवगत करवाया। एसडीपीओ ने भी घटना की जानकारी ली।जिस युवक को पीटा गया था उससे भी पूछताछ की गई।एसडीपीओ ने बताया कि जतरा मेला घूमने आयी दो नाबालिग लड़कियों संग दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली है।पुलिस इस मामले को लेकर लगातार छानबीन कर रही है।मामला गंभीर है और एक भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।घटना की जानकारी लेने के बाद एसडीपीओ उस स्थल पर गए जहां घटना को अंजाम देने की बात बतायी गई है। इसके अलावा पूरे क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।पीड़ितों के परिजनों से भी बात की गई। वहीं अपराधियों की खोजबीन के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जबकि पीड़िताओं की चिकित्सीय जांच के लिए पूरी तैयारी भी कर ली गई है।
..
..
..
..
..
..
..
..
..
..
..

