पूर्व प्रेमी ने रची थी बड़ी साजिश….दो नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 4 नाबालिग लड़के सहित 8 धराया…

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में 25 जनवरी की रात में दो आदिवासी बच्चियों के संग सामूहिक दुष्कर्म के मामले का खुलासा एसपी डॉ. बिमल कुमार की टीम में कर लिया है। टीम ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि चार किशोर को निरूद्ध किया गया है।इस मामले की जानकारी एसपी डॉ. बिमल कुमार ने दी है। इस मामले के जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमें हरला डीह के मंझलाडीह निवासी राजेश मुर्मू (उम्र करीब 26 वर्ष) एवं रविलाल टुडू (उम्र करीब 23 वर्ष), धनबाद जिला के मनियाडीह थाना इलाके के मछियारा निवासी संजय टुडू (उम्र करीब 21 वर्ष) एवं सोहन टुडू (उम्र करीब 23 वर्ष) शामिल हैं।

दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।यह बताया कि अंधेरा होने की वजह से वह सभी को ठीक से पहचान नहीं पा रही थी लेकिन देखने के बाद पहचान लेगी।चूंकि अपराधियों की पहचान उजागर नहीं थी ऐसे में पुलिस पदाधिकारी घटना को अंजाम देने वालों तक तुरंत नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे में एसपी ने डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया।टीम प्रशिक्षु डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो, प्रशिक्षु डीएसपी नीलम कुजूर, इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह,राजेन्द्र प्रसाद महतो, अवर निरीक्षक राणा जंग बहादुर सिंह, बिक्रम कुमार सिंह, दीपक कुमार, थाना प्रभारी खुखरा निरंजन कच्छप, पीरटांड थाना प्रभारी दिपेश कुमार, थाना प्रभारी, डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल, अवर निरीक्षक गौतम कुमार, प्रिनन, महिला अवर निरीक्षक दीपमाला कुमारी, शीला हेम्ब्रम के साथ तकनीकी शाखा के कर्मियों को शामिल किया गया।

शुरुआती दौर में अपराधियों की पहचान नहीं थी।ऐसे में घटनास्थल से लेकर जतरा स्थल तक हरेक स्थान का अध्ययन किया गया।हर रोज पुलिस हरलाडीह व उसके आसपास भटकती लेकिन कुछ विशेष सुराग नहीं मिलता। हर रोज देर रात तक एसपी खुद ही मॉनिटरिंग कर रहे थे।

एसपी ने बताया कि इस घटना की जानकारी के बाद से ही पुलिस लगातार प्रयासरत थी।एक एसडीपीओ संग दो प्रशिक्षु डीएसपी और कई पदाधिकारी को लगाया गया था। टीम ने काफी मेहनत की और अंततः घटना का न सिर्फ उद्भेदन किया गया बल्कि गिरफ्तारी भी हुई।

बताया कि जांच के दौरान महिला पुलिसकर्मी भी लगातार पीड़िता से बात कर रही थी अपराधियों का हुलिया जानने की कोशिश होती।बातचीत में एक बाद पुलिस पदाधिकारी के समाने आयी। पता चला कि घटना से पहले एक पीड़िता का एक्स बॉयफ्रेंड मिला था।मेला में एक्स बॉयफ्रेंड को पहचानने से पीड़िता ने इनकार कर दिया था। ऐसे में पुलिस की टीम पूर्व प्रेमी को खोजने में जुट गई।चूंकि पूर्व प्रेमी पहले अपने स्कूल के रसोईया के फोन से पीड़िता से बात कर चुका था ऐसे में पुलिस उक्त रसोईया तक पहुंची। यहां से एक्स बॉयफ्रेंड का पता चला जो खुद ही नाबालिग था।ऐसे में बाल संरक्षण विभाग की टीम के साथ पुलिस उक्त किशोर तक पहुंची फिर बाल संरक्षण टीम की मौजूदगी में उक्त किशोर से बातचीत की गई। बातचीत में यह साफ हुआ कि उसके कहने पर ही 8 युवक एवं किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

किशोर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने राजेश मुर्मू, रविलाल टुडू, संजय टुडू एवं सोहन टुडू को गिरफ्तार किया। वहीं घटना के साजिशकर्ता समेत चार किशोर को निरूद्ध किया गया।अब इस घटना में शामिल एक अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है।

error: Content is protected !!