मेला देखकर लौट रही नाबालिग के साथ 5 युवकों ने किया गैंगरेप…चार गिरफ्तार

 

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है।जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मुण्डूई मैदान में बांदना पूजा पर लगे मेला देखकर शुक्रवार की देर रात घर लौट रही 11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया। घटना की सूचना के बाद जगन्नाथपुर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।घटना देर रात 2.30 से 3 बजे की है। गिरफ्तार लोगों में मुण्डूई गांव के ही बीडीओ सरदार, जकराज सरदार, छोटराय सरदार तथा कांदरकोड़ा गांव का रवि सरदार शामिल हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने गांव से मुण्डूई में अपने भाई के साथ झूमर मेला देखने आई थी। वहां से लौटने के दौरान देर रात रास्ते में रोककर बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता गांव पहुंची। परिजनों से सूचना के बाद शनिवार को पंचायत समिति सदस्य सुभाष लागुरी ने इसकी सूचना जगन्नाथपुर अंचलाधिकारी मनोज मिश्रा एवं जगन्नाथपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा।आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!