जामताड़ा में क्षतिग्रस्त पुल पर बना डायवर्सन पर कार सहित पांच लोग बहा, डीटीओ ऑफिस का एक कर्मी लापता
जामताड़ा।झारखण्ड के जामताड़ा जिले के जामताड़ा थाना क्षेत्र के दक्षिणबहाल के क्षतिग्रस्त पुल के समीप ग्रामीणों की ओर से आवागमन के लिए बनाया गया डायवर्सन तेज बहाव में बह गया। डायवर्सन के साथ ही एक युवक भी पानी के तेज बहाव में बह गया है।युवक की खोजबीन की जा रही है।घटना कल मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे की है।बताया जा रहा है कि डीटीओ कार्यालय के कर्मी वैगन आर कार में सवार होकर डायवर्सन पार कर रहा था, इसी क्रम में तेज पानी के बहाव में कार बह गया।

जानकारी के अनुसार वैगेनार कार में घटना के वक्त पांच व्यक्ति सवार थे। इसमें एक कर्मी पानी के तेज बहाव में बह गया है। कर्मी की पहचान वेद प्रकाश के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम वेद प्रकाश की खोजबीन कर रही है। कार में सवार चार कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।खबर लिखे जाने लापता व्यक्ति की खोजबीन जारी था।वहीं खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम से संपर्क किया जा रहा है।
लापता व्यक्ति चतरा का रहने वाला बताया जा गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। वहीं लापता व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है।बताया जा रहा है कि पांचो स्टाफ डीटीओ कार्यालय के थे। रात भर पुलिस काफी खोजबीन की लेकिन लापता व्यक्ति नहीं मिला। सूचना पाकर सुबह आसपास गांव के सैकड़ो लोग जोड़ियां किनारे पहुंच गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद डूबे हुए कार को जोड़ियां से बाहर निकाला।

