लातेहार में शराब पिलाकर विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार
लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिला के गारू थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। यहां 5 लोगों ने एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले की सूचना होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।सभी को बुधवार को जेल भेज दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार, गारू थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम में बाजार करने आई एक विधवा महिला पर आरोपियों की नजर पड़ी। आरोपियों ने पहले महिला से घुल-मिलकर बात की और उसे देसी शराब (हड़िया) पिलाकर नशे में धुत कर दिया।उसके बाद एक आरोपी ने महिला के बच्चे को अपने साथ घूमने के लिए बाजार की ओर ले गया जबकि अन्य आरोपियों ने महिला को नशे में धुत विधवा महिला को बहला-फुसला कर जंगल की ओर ले गए।इसके बाद सभी पांचों ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
इस घटना के बाद जब महिला को होश आया तो वह अपने घर गई और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।इसके बाद परिजनों की सलाह पर महिला थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई आरंभ करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ की।पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में गारू थाना क्षेत्र निवासी जोसेफ उरांव, दिनेश उरांव, रंजीत उरांव, रोहित उरांव और छिपादोहर थाना क्षेत्र निवासी अनु उरांव शामिल है। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।वहीं पीड़ित महिला को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी पारस मणि ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जांच पड़ताल जारी है।

