पहले नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाया,फिर हत्या कर कुएं में फेंक दिया..आरोपी गिरफ्तार..

 

पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले में 23 जनवरी को एक लड़की का शव कुएं से बरामद हुआ था। इस केस में पुलिस को सफलता मिली है।एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।पुलिस के द्वारा आरोपी युवक (प्रेमी) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार,आरोपी ने पहले नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर कहासुनी होने पर उसकी हत्या कर दी।इसके बाद प्रेमी ने शव को आत्महत्या करार देने के लिए एक कुंए में फेंक दिया।यह वारदात हिरणपुर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने हत्या के इस मामले में हिरणपुर थाना क्षेत्र के खजुरडांगा गांव निवासी अलबीनुस टुडू को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस द्वारा पकड़े गये हत्यारोपी अलबीनुस को न्यायिक हिरासत में हिरणपुर थाना की पुलिस ने भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 23 जनवरी हिरणपुर थाना की पुलिस को यह जानकारी मिली कि खजुरडांगा गांव के एक कुंए में शव पानी में नजर आ रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुंए से निकाला गया। शव की पहचान कराई गयी, जिनके पिता द्वारा हिरणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी द्वारा मामले के उद्भेदन को लेकर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एसआइटी गठित की गयी।

एसआइटी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान के दौरान यह जानकारी मिली कि घटना के पहले अलबीनुस टुडू अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ देखा गया था।पुलिस ने अनुसंधान तेज किया और अलबीनुस को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ के दौरान अलबीनुस टुडू ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव कुंए में फेंकने में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हत्यारोपी अलबिनुस को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी भी अनुसंधान जारी है
एसपी द्वारा गठित एसआइटी में हिरणपुर थाना प्रभारी के अलावा सहायक अवर निरीक्षक सनातन मांझी, साधन कर्मकार, पुलिस अवर निरीक्षक अमरजीत मिश्रा, गौतम कुमार दास, हवलदार पलटन मुर्मू शामिल रहे।

error: Content is protected !!