पहले डॉक्टर से मांगी दवा,फिर बनाया बंधक और हथियार के बल लूट लिया जेवरात-कैश…जांच में जुटी है पुलिस…

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में एक चिकित्सक को कब्जे में लेकर घर के अंदर लूटपाट की गई और चिकित्सक को घायल कर दिया गया।यह घटना जमुआ थाना इलाके के द्वारपहरी की है।घटना उस वक्त घटी जब चिकित्सक हरिन्दर मॉर्निंग वॉक कर अपने घर लौटे थे।घटना को लेकर बताया गया कि डॉ. हरिंदर का मेडिकल दुकान और मकान द्वारपहरी में है।डॉ हरिंदर हर रोज सुबह में टहलने निकलते हैं।गुरुवार की सुबह भी वे वॉक करने घर से निकले और टहलने के बाद जैसे ही घर लौटे तो वहां पहले से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे हुए थे।

डॉक्टर के पहुंचते ही एक युवक (अपराधी) ने उनसे दवा की मांग की।दवा मांगते-मांगते उक्त युवक डॉ. हरिंदर के साथ दुकान सह मकान के अंदर आ गया। फिर बाहर खड़े दोनों अपराधी अंदर आ गए।तीनों ने डॉक्टर को बंधक बनाया फिर धारदार हथियार से वार कर उन्हें घायल करते हुए नकद राशि के साथ जेवरात की लूट कर ली।

इस सम्बंध में खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि डॉ. हरिंदर सुबह जब मॉर्निंग वॉक से लौटे तो पहले से उनके घर सह दुकान के पास मौजूद तीन अपराधी दवा लेने के बहाने घर के अंदर चले गए और फिर चिकित्सक को बंधक बनाकर कैश तथा जेवरात लूटा लिया है। अपराधियों ने चिकित्सक को घायल भी किया है।पूरे मामले की जांच इंस्पेक्टर प्रदीप दास कर रहे हैं जल्द ही सभी अपराधी पकड़े जाएंगे।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जमुआ के प्रभारी थानेदार सह इंस्पेक्टर प्रदीप दास पहुंचे और छानबीन शुरू की। अपराधियों का हुलिया लिया गया फिर आसपास के सीसीटीवी के फूटेज को चेक किया गया। वहीं एसपी डॉ. बिमल के निर्देश पर टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुंची और अपने स्तर से छानबीन में जुट गई है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में दवा दुकान संचालक के घर पहुंचे। जमुआ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जमुआ इंस्पेक्टर-सह-थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने बताया कि दवा दुकान संचालक के घर मे वारदात में तीन अपराधियों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि लगभग 3 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है।

error: Content is protected !!