राजधानी राँची के एक रिसॉर्ट में फायरिंग कर धुआं-धुआं किया माहौल,चार हिरासत में,तीन हथियार जब्त…

 

 

राँची।राजधानी राँची में पुलिस सुरक्षा को चुनौती देते हुए कुछ लोगों ने एक रिसॉर्ट में जमकर फायरिंग की,यह घटना राँची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में हुई,जहां एक महिला जिला परिषद सदस्य के पति और उसके दोस्तों ने हर्ष फायरिंग कर दहशत फैला दी।

जिला परिषद सदस्य के पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर तीन हथियारों से हर्ष फायरिंग की,फायरिंग से आसपास के लोग दहशत में आ गए, इसी बीच किसी ने नगड़ी पुलिस को सूचना दी,नगड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल फायरिंग में इस्तेमाल किए गए तीन हथियारों को जब्त कर लिया, बल्कि इसमें शामिल चार लोगों को भी हिरासत में लिया।

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पूरी घटना हर्ष फायरिंग से जुड़ी हुआ है, कुछ लोगों ने रिसॉर्ट को पार्टी के लिए बुक किया था, इसी बीच, मंगलवार देर रात बजरंग महतो और उसके तीन साथियों ने हथियारों से फायरिंग की, घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चारों को हिरासत में ले लिया, फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया गया।हथियार का लाइसेंस जांच किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई भी जारी है।

इधर तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए हैं। हालांकि, जिन लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी उन्होंने बताया कि लगभग एक दर्जन से ज्यादा बार फायरिंग की गई थी, पुलिस के आने की सूचना मिलते ही कुछ लोग कारतूस के खोखे चुन करके अपने साथ ले गए।

error: Content is protected !!