छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

 

राँची।जिले के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रमेश कुमार, आसिफ प्रसाद,समीर कुमार , सोनू, चंचल व पप्पू पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।युवती के अनुसार टाटीसिलवे के बीट बंगला निवासी रमेश कुमार हमेशा बीट बंगला के पास युवती को रोककर छेड़खानी करता था। सोमवार को भी उसने छेड़छाड़ किया जिसकी जानकारी मिलने पर युवती के पिता ने इसका विरोध किया।जिसके बाद रमेश के कहने पर उसके साथ आसिफ प्रसाद, समीर कुमार, सोनू, चंचल और पप्पू युवती के घर पहुंचे।सभी ने घर में घुसकर युवती व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौच व मारपीट किया।बताया सभी युवक नशें में थे। घटना का विडियो परिजनों के पास उपलब्ध है।मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हंसे उरांव ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष की और से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

 

इधर नामकुम के  खरसीदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत अरविंद टेक्सटाइल मिल में सिलाई का काम करने वाली युवती ने मिल में कार्यरत सहकर्मी पर कमरें में घुसकर मोबाइल छीनने, मारपीट व छेड़खानी करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए लखन मेहरा पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।युवती के अनुसार अरविंद मिल में सिलाई का काम करने के दौरान सहकर्मी लखन मेहरा ने उसका मोबाइल छीन लिया जिसकी शिकायत उसने मिल के सुपरवाइजर से की। सुपरवाइजर ने मोबाइल वापस दिला देने का आश्वासन दिया परंतु छुट्टी होने तक उसे मोबाइल नहीं मिला. शाम सात बजें लखन उसके कमरे में आया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। विरोध करने पर लखन ने युवती से छेड़खानी करने का प्रयास किया। उसने धमकीं देते हुए कहा कि इसका शिकायत पुलिस या और कहीं करोगी तो जान से मार देंगे।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!