Ranchi:कावेरी रेस्टोरेंट में ग्राहक से मारपीट…दोनों ओर प्राथमिकी दर्ज..

 

राँची।राजधानी राँची के लालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात होटल संचालकों के द्वारा दो युवकों के साथ जमकर मारपीट मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई है। एक एफआईआर मारपीट का शिकार हुए युवकों के द्वारा दर्ज करवाई गई है। जबकि दूसरी होटल संचालक के द्वारा दर्ज करवाई गई है।

लालपुर थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित कावेरी रेस्टोरेंट में शनिवार की रात खाना खाने को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें होटल संचालक के निजी बॉडीगार्ड सहित अन्य लोग पुलिस के सामने दो युवकों के साथ मारपीट करते नजर आए थे।अब इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है

मारपीट के घटना के बाद मिसिरगोंदा पोखरकोचा निवासी रोहित कुमार ने लालपुर थाने में होटल के मैनेजर, स्टाफ और बॉडीगार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। रोहित की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया कि 16 अगस्त की रात साढ़े दस बजे वह अपने साथी विपुल कुमार वर्मा के साथ कावेरी रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए थे।खाना का आर्डर दिया तो देर होने पर पूछने पर होटल कर्मियों ने उनसे कहा कि खाना खत्म हो गया है।जिसके बाद वे लोग कर्मियों से बात करना चाहा।इसी बीच मैनेजर और अन्य कर्मी पहुंच गए और उन्हें धक्का देकर होटल से बाहर कर दिया।जिससे वह जमीन पर गिर गए।जिसके बाद कर्मी और उनके दोस्त के बीच बकझक होने लगी।इसी दौरान होटल के मैनेजर सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें इतना मारा गया कि वे लोग बोहोश हो गए। मारपीट में उनके सिर फट गए और शरीर पर गंभीर चोटें भी आयीं। घटना का वीडियो भी उनके पास है।

इधर, रेस्टोरेंट के संचालक लव भाटिया ने भी लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। लव भाटिया की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया कि दो ग्राहक रात करीब पौने ग्यारह बजे शराब के नशे में उनके होटल में पहुंचे।दोनों स्कूटी से पहुंचे और रेस्टोरेंट के गार्ड को धक्का मार दिया।

इसके बाद दोनों आरोपी रेस्टोरेंट में घुस गए। इस दौरान दोनों आरोपियों ने खाना की मांग की, लेकिन रेस्टोरेंट बंद होने की वजह से उन्हें खाना उपलब्ध नहीं कराया गया।जिसके बाद आरोपियों ने हो हल्ला करते हुए कैश काउंटर के पास पहुंच गए और कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट करने लगे. घटना में उनके कर्मी को भी चोट आयी है।

घटना के बाद लालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को शांत कराकर अपने साथ थाने ले आई।वहीं, दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

बता दें दो वीडियो वायरल हुआ है एक विडियो में जिसमें पुलिस की गाड़ी वहां मौजूद और युवक के साथ मारपीट की जा रही है।वहीं दूसरी वीडियो में घायल युवक फोन पर अपने पिता से कह रहा है।पापा होटल वाले ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया है।पुलिस भी है फिर भी होटल वाले मारकर घायल कर दिया है।वीडियो में जो दिख रहा है।उससे यही पता चलता है कि होटल वाले की दबंगई दिख रही है।खेर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!