चाईबासा में सुरक्षाबल-नक्सली में भीषण मुठभेड़, सारंडा के जंगलों में दनादन चल रही गोलियां…एक करोड़ के इनामी नक्सली सहित 10 मारा गया..!

 

पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ा एनकाउंटर शुरू हो गया है। यहां सारंडा के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाबल आमने-सामने हैं। करीब एक दर्जन नक्सली मारे जाने की सूचना है।लगातार गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है।

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मिथ शुरू हो गया है। सारंडा के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाबल आमने-सामने हैं।जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र के कुमड़ी के सारंडा जंगल में कोबरा के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है, जिसमें से एक नक्सली एक करोड़ का इनामी भी शामिल है।नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि होना बांकी है। लगातार गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है।

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखण्ड पुलिस के वरीय अधिकारी को सारंडा के जंगली इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी।इसी सूचना के आधार पर कोबरा, झारखण्ड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।सुरक्षाबल जैसे ही उनके करीब पहुंचे, तो खुद को घिरा देख नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला है।बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ काफी देर तक चली है।सूचना है ये मुठभेड़ बड़ी है कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।

 

कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों का ऑपरेशन फिलहाल जारी है। क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन समाप्त होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। मुठभेड़ के बाद सारंडा के पूरे जंगली क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों और बैकअप टीम को मौके पर रवाना किया गया है ताकि नक्सलियों के भागने के सभी रास्ते बंद किए जा सकें। खबर लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़ की स्थिति बनी हुई है।

 

error: Content is protected !!