धनबाद पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी भानु मांझी को लगी गोली
धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले में धनबाद पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई है।यह मुठभेड़ जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में मंगलवार की सुबह हुई है। पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी भानु मांझी को लगी गोली।धनबाद जिले के एसपी प्रभात कुमार को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के अपराधी राजगंज में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं।इसके बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।इसके बाद पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई में एक अपराधी भानु मंझी को गोली लगी है।जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मौके पर एसएसपी समेत गई पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं।घायल अपराधी जमशेदपुर का बताया जा रहा है।भानु मांझी गिरोह धनबाद में सक्रिय है।

