राँची और हज़ारीबाग जिले के बड़कागांव में ईडी की छापेमारी….

 

राँची।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शुक्रवार की सुबह राँची और हजारीबाग में कई ठिकाने पर एक साथ छापेमारी कर रही है।जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम किसी नेता जुड़े लोगों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।ईडी की टीम राँची के हरमू रोड स्थित किशोरगंज में छापेमारी कर रही है, वही एक टीम हजारीबाग के बड़कागांव में भी ईडी टीम छापेमारी कर रही है।

ईडी की टीम आरकेटीसी कोल ट्रांसपोर्टिंग मामले को लेकर यह जांच कर रही है। हजारीबाग और बड़कागांव सहित कई जगहों पर ईडी ने छापेमारी की है। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जुड़े हुए मामले को लेकर उनके करीबियों के घर ईडी ने छापेमारी की है।ईडी की टीम अंबा प्रसाद के निजी सहायक संजीव साव, मनोज दांगी, पंचम कुमार,अमित तिवारी,मंटू सोनी सहित कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

15 महीने पहले भी हो चुकी है छापेमारी

ईडी की टीम ने इससे पहले 18 मार्च 2024 को अंबा प्रसाद के हजारीबाग स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी।ईडी ने उनके पिता योगेंद्र साव तथा उनके सगे संबंधियों के कुल 17 ठिकानों पर छापा मारा था।इस दौरान उनके ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और करीब 20 लाख रुपये नकद जब्त किये गये थे.ईडी ने ये कार्रवाई हजारीबाग में लीज की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के मामले में की थी.ईडी ने इससे पहले विधायक अंबा प्रसाद और पिता योगेंद्र प्रसाद के खिलाफ इसीआइआर दर्ज किया था।ईडी ने रांची, हजारीबाग और मुंबई स्थित ठिकानों पर छापा मारा था। छापेमारी के दायरे में योगेंद्र साव के कुल तीन ठिकानों को शामिल किया गया था।

error: Content is protected !!